Posts

Showing posts from August, 2020

'गंदगी भारत छोड़ो' क्या है?

                        गंदगी भारत छोड़ो गंदगी भारत छोड़ो एक ऐसे अभियान का नारा है जिससे भारत को सभी तरह कि बुराईयों से मुक्त किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी शुरुआत शनिवार 8अगस्त 2020 को राजघाट से की थी। उन्होंने ने स्वछता अभियान की सफलता के बाद गंदगीमुक्त भारत अभियान भारत को सभी तरह की बुराईयों और कोरोना जैसी महामारी से मुक्त करने के लिए शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान कोरोना को हराने में भारत की मदद करेगा उन्होंने स्वछता अभियान के लाभो को बताया और कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जिले के कलेक्टरों को गांवों में सामुदायिक शौचालय बनाने और मरम्मत कराने का भी आदेश दिया। 'दो गज की दूरी-मास्क' जरूरी पर भी जोर दिया। गंगा सफाई पर प्रसन्नता जताते हुए यमुना नदी के सफाई पर ध्यान देने को कहा साथ ही साथ उन्होंने गांधी जी के बातों और उसके आदर्शों पर भीज जोर दिया। गंदगी से ना आप खुश रह सकते हैं और ना ही हम तो क्यु न मिलकर इसे दूर भगाएं।   गंदगी भारत छोड़ो